May 26, 2026

आज आयोजित होगी कटिहार में राष्ट्रीय लोक अदालत तैयारी पूरी

Read Time:1 Minute, 52 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह , जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष हेमंत कुमार त्रिपाठी के आदेशानुसार कटिहार जिला व्यवहार न्यायालय परिसर एवं अनुमंडल न्यायालय में दिनांक 13 जूलाई को इस वर्ष की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जा रही है।जिसमे सुलहनीय वादों के अलावा दीवानी, वैवाहिक वाद,विद्युत् वाद, एन आई एक्ट सहित सभी शमनीय वाद एवं बैंक, बीo एसo एनo एलo सहित अन्य प्री- लिटिगेशन वादों का निष्पादन किया जाएगा।इसके लिए कटिहार में 13 तथा बारसोई में एक बेंच का गठन किया गया है l सभी बेंचों में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ पैनल अधिवक्ताओं एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत का उदघाटन दिनांक 13.07.2024 को समय 10.00 बजे किया जाएगा तत्पश्चात राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन का कार्य किया जाएगा। आम जानो से अपील है कि जिनका वाद न्यायालय में लंबित है। वे सम्बंधित न्यायालय में ससमय उपस्थित होकर अपना वाद समझौता के आधार पर निष्पादन कराये।इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठावें l उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी पूरी कर ली गई है l

Previous post जदयू की महिला जिला अध्यक्ष एवं जिला सचिव बाढ़ प्रभावित इलाके का किया दौरा।
Next post सांसद ने कटिहार रेल से जुड़ी समस्याओं को लेकर पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक को लिखा पत्र
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial