May 26, 2026

खेलने के क्रम में बाढ़ के पानी में डूबने से बच्ची की हुई मौत परिजनों में मातम।

Read Time:1 Minute, 19 Second

प्रभात सिंह (कदवा)

प्रखंड के कुम्हाड़ी पंचायत अंतर्गत 13 नंबर वार्ड मैं बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जिसके कारण घर के पास खेत खलिहान में पानी भरा पड़ा है। आज दिन में कुम्हड़ी पंचायत अंतर्गत फुटकहा वार्ड नंबर 13 मैं बच्ची के खेलने के क्रम में पैर फिसल कर बाढ़ गहरे पानी में चले जाने से बच्ची की हालत गंभीर हो गई। परिजनों के द्वारा जल्दबाजी करते हुए इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज लाया गया जांच करते हुए डॉक्टर पंकज कुमार सिंह के द्वारा मृत्य घोषित कर दी गई बच्ची का नाम अमीना खातून उम्र 13 वर्ष पिता मोहम्मद शाहजहां बताया जा रहा है। इस दुखद घटना को लेकर पूर्व जिला परिषद सदस्य नौशाद आलम ने दुख जागीर करते हुए प्रखंड पदाधिकारी से मुआवजा देने की मांग की है। वहीं परिजनों में मातम छाया हुआ है।

Previous post मुहर्रम पर्व को लेकर प्राणपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित ।
Next post खेल प्रमाण पत्र का किया गया वितरण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial