May 26, 2026

खेल प्रमाण पत्र का किया गया वितरण ।

Read Time:1 Minute, 47 Second

कटिहार जिले के समेली प्रखंड स्थित संत जोसफ इंग्लिश मीडियम स्कूल में शनिवार को खेल प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बरारी विधायक विजय सिंह, बिहार भाजपा खेल प्रकोष्ठ के संयोजक सह बॉक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष बबन झा, अध्यक्ष कटिहार जिला सेपक टाकरा संगठन के सुशील कुमार सुमन, संत जोसफ इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य फादर‌ तारसिस तिर्की,पीटीई जनार्दन सिंह, खेल के कोषाध्यक्ष सह रेफरी संतोष कुमार के द्वारा वप्रमाण पत्र वितरित किया गया। बता दे की कुर्सेला के रामपरी युगेश्वर इंटर कॉलेज में बीते 4 मई को राज्य स्तरीय सेपक टाकरा खेल का आयोजन किया गया था।जिसमें 20 जिले के टीम ने हिस्सा लिया था। इस खेल में कटिहार जिले के कुर्सेला के टीम के आठ खिलाड़ी नैतिक, कोमल, आराध्या, ओम रवि, शिवम आदि ने खेल में अच्छा प्रदर्शन किया था। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आज उपस्थित अतिथियों के द्वारा प्रमाण पत्र देकर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया गया। सभी ने सभी खिलाड़ियों का खेल के क्षेत्र में उज्जवल भविष्य की कामना किया।

Previous post खेलने के क्रम में बाढ़ के पानी में डूबने से बच्ची की हुई मौत परिजनों में मातम।
Next post कटिहार में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 2011 वादों का हुआ निष्पादन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial