May 26, 2026

कटिहार में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 2011 वादों का हुआ निष्पादन

Read Time:5 Minute, 6 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार के अध्यक्ष सह जिला जज हेमंत कुमार त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में शनिवार को कटिहार व्यवहार न्यायालय प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित किया गया। जिसकी सफलता को लेकर पूर्व से ही प्रचार प्रसार आदि की पूरी तैयारिया कर ली गई थी। डीएलएसए सचिव सह एसीजेएम निशा कुमारी ने बताया कि यह मेरी पहली राष्ट्रीय लोक अदालत थी। जो काफी सफल रही।राष्ट्रीय अदालत की सफलता को लेकर जिला जज के निर्देश पर लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए कुल 14 बेंच कटिहार न्यायालय में तथा एक बेच रेलवे कोर्ट और एक बेंच बारसोई अनुमंडल न्यायालय में लगाया गया। आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत उद्घाटन पूर्व निर्धारित कार्यकर्म के अनुसार एडीआर भवन में दिन 10 बजे जिला जज सहित हेमंत कुमार त्रिपाठी और अन्य अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत इस वर्ष का दूसरा राष्ट्रीय लोक अदालत था। जिसमें समझौता के आधार पर दीवानी, फौजदारी,वैवाहिक बाद ,विद्युत,बैंक, एन आई एक्ट, क्लेम , रेलवे सहित कुल 2011 सुलहनीय मामलों का निपटारा सफलता पूर्वक किया गया। जिसमे बैंक रिकवरी के कुल 1089 केस से 6,69,75,506 सेटेलमेंट रकम प्राप्त हुए जबकि बीएसएनएल और अन्य प्री लिटिगेशन के कुल 1015 केस से 10,1,018 रुपए प्राप्त हुए। वही क्रिमिनल कंपाउंडेबल के कुल 312 मुकदमे, एमएसीटी के 4 मुकदमे, वेट और मेजरमेंट के 6 , बिजली के 457 मुकदमे और रेलवे के कुल 457 मुकदमे का निष्पादन हुआ। गौरतलब हैं कि रेलवे में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर एसीजेएम रेलवे विकास कुमार सिंह और पेसकार नवीन कुमार, अंकित कुमार के नेतृत्व में दिन रात आरपीएफ और जीआरपी द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही थी। जिला जज सह अध्यक्ष डीएलएसए श्री त्रिपाठी ने सभी लोगों से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अपना सहयोग प्रदान करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। गठित बेंच में एपीजे सत्यनारायण लाल सहंजी, एडीजे पोस्को तेज प्रताप सिंह, एडीजे अखिलेश पांडे, एसीजेएम बारसोई राम पूजन पांडे, एसीजेएम कटिहार प्रवीण चंद्र मालवीय, एसीजेएम रेलवे विकास कुमार सिंह, एसडीजेएम स्वस्ति यादव, न्यायिक दंडाधिकारी राहुल कुमार वर्मा, सुभाष चंद्र निषाद, कविता कुमारी, मोनिका मेहता, शाद रज्जाक,हरेंकेश, अजीत कुमार शर्मा मुख्य रूप से मोजूद थे। आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला जज हेमंत कुमार त्रिपाठी, डीएलएसए सचिव निशा कुमारी पूरे न्यायालय परिसर में लगातार घूम घूम कर पक्षकारों से मिले और उनकी समस्याओं को भी सुना। उसके समाधान की दिशा में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। राष्ट्रीय लोक अदालत में हजारों की संख्या में लोग अपने अपने लंबित सुलहनिय मामले के निपटारे के लिए उपस्थित हुए और लगभग राष्ट्रीय लोक अदालत में आए लगभग सभी पक्षकार काफी संतुष्ट नजर आए। आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता में एडीआर भवन के मुख्य लिपिक आशीष कुमार झा सहित विजय कुमार, सिंटू कुमार, संतोष कुमार, मुकेश कुमार, निशा कुमारी सहित सभी पैनल अधिवक्ता, पीएलवी आदि की सराहनीय भूमिका रही।

Previous post खेल प्रमाण पत्र का किया गया वितरण ।
Next post प्राथमिक विद्यालय बेगठी में छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में आते हैं विधालय
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial