May 25, 2026

मनिहारी पुलिस ने अपहरण और छेड़छाड़ के दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

Read Time:1 Minute, 5 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी पुलिस ने अलग-अलग घटनाओं में शामिल दो अभियुक्तों को छापेमारी कर गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक वर्ष पहले महिला के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। रविवार को कांड संख्या 169/23 के अपहरण मामले में प्राथमिकी अभियुक्त दिलारपुर के कारीकोशी बांध निवासी कुंदन राम को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं कांड संख्या 180/24 में प्राथमिकी अभियुक्त इब्राहिम साकिन कुमारीपुर को महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों को कागजी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर आर पी महतो मौजूद थे।

Previous post जलवायु परिवर्तन एवं जल संरक्षण को लेकर उत्कृष्ट भारत वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों कि वैठक।
Next post बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिव का जलाभिषेक किया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial