मनिहारी पुलिस ने अपहरण और छेड़छाड़ के दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी पुलिस ने अलग-अलग घटनाओं में शामिल दो अभियुक्तों को छापेमारी कर गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक वर्ष पहले महिला के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। रविवार को कांड संख्या 169/23 के अपहरण मामले में प्राथमिकी अभियुक्त दिलारपुर के कारीकोशी बांध निवासी कुंदन राम को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं कांड संख्या 180/24 में प्राथमिकी अभियुक्त इब्राहिम साकिन कुमारीपुर को महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों को कागजी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर आर पी महतो मौजूद थे।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
