जलवायु परिवर्तन एवं जल संरक्षण को लेकर उत्कृष्ट भारत वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों कि वैठक।
कटिहार (डेस्क)
बारसोई अनुमंडल क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन एवं जल संरक्षण के मद्देनजर रविवार को उत्कृष्ट भारत वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक , डायरेक्टर एवं सदस्यों ने एक बैठक आयोजित कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया । जिसमें मुख्यतः असहाय लोगों के स्वास्थ्य लाभ, वृक्षारोपण, जल संरक्षण हेतु पोखर निर्माण एवं ग्लोबल वार्मिंग से बचाव हेतु जागरुकता सहित क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं में जागरूकता पैदा कर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के अनुरूप युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना शामिल हैं। इस बैठक में सर्वसम्मति से बलरामपुर प्रखंड में नवनिर्मित पोखर का अविलंब उद्घाटन कर वृक्षारोपण करने के साथ कई अन्य जनकल्याणकारी मुद्दों पर निर्णय लिया गया। इस दौरान डायरेक्टर बिनोद कुमार साह ने बताया कि लगभग एक साल से हमलोग निस्वार्थ इस क्षेत्र में कार्यरत हैं और धिरे-धिरे कर अपने लक्ष्य कि प्राप्ति हेतु अग्रसर है। वहीं संस्थान के संयुक्त सचिव विश्वजीत कुमार साहा ने क्षेत्र के लोगों से अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा स्वयंसेवी, इच्छुक युवा हमारे संस्थान से जुड़े और क्षेत्र कि विकास हेतु सहयोगी बने। संस्था का वैवसाइट https://www.utkrishtbharat.ngo पर लोगिन करे और निःशुल्क सदस्यता प्राप्त करें। आगे कहा कि विशेष जानकारी हेतु वैवसाइट पर दर्शाए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। बैठक के दौरान संस्थापक चैयरमेन मनोरंजन साहा,डायरेक्टर मिथुन कुमार पाण्डेय, डायरेक्टर मुन्ना कुमार साह, काउंसीलर रूपैश कुमार, रिपु साह, दिवाकर साह, मो० शकिल सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
More Stories
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
तब्लीगी इज्तेमा की तैयारियां पूरी, जायरीन की सुविधा के लिए जारी हुआ नक्शा31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सालेहपुर-महेशपुर में होगा तीन दिवसीय इज्तेमा, रोशनी, पार्किंग और अन्य बुनियादी सुविधाओं की गई व्यवस्था
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र के सालेहपुर-महेशपुर में 31 अक्टूबर, एक और दो नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले...
