November 12, 2026

राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिला कार्यकारिणी की हुआ बैठक

Read Time:2 Minute, 44 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

राष्ट्रीय लोक मोर्चा कटिहार जिला कार्यकारिणी की विस्तृत बैठक पार्टी के जिलाध्यक्ष उमाकांत आनंद के अध्यक्षता में आनंद भवन में आयोजित की गई। जिसमें 9 अगस्त क्रांति दिवस से जिले में सदस्यता अभियान की शुरूआत की तैयारी एवं सदस्यता अभियान हर बुथ तक चलाकर संगठन की मजबूती के लिए विस्तार चर्चा हुई। जिले के सभी प्रखंडों में राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमो व भारत सरकार के पूर्व मंत्री श्री उपेंद्र कुशवाहा के नीति और सिद्धांतों को सदस्यता अभियान के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने की जरूरत है।उक्त बातें राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव सह क्षेत्रीय प्रभारी चंदन बागची ने कहा। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर पूरे बिहार में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का सदस्यता अभियान का शुभारंभ होगा। बैठक का अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद ने कहा कि कटिहार जिला में लाख पार्टी का सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 9 अगस्त को जिले के सभी प्रखंड में सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण सिंह,प्रदेश महासचिव जिला प्रभारी भवेश कुशवाहाक्षसुरेश मेहता,अविनाश सिन्हा,प्रदेश सचिव उपेन्द्र सुमन,पिंकू कुमार,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष संतोष मेहता,सहित उदय सिंह, जितेंद्र सिंह, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विशुनदेव सिंह, आई टी सेल जिला अध्यक्ष नागमणि राजा,युवा अध्यक्ष दीपक बासफोर,अमित मल्लिक,मनोज कुशवाहा,हरिनारायण महतो,अरुण मंडल,देवेश मेहता,दिलीप सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुशवाहा,कुणाल मेहता, सत्यनारायण मेहता,विजय केवट आदि उपस्थित थे।

Previous post जन सुराज युवा संवाद कार्यक्रम में गरजे प्रशांत किशोर।
Next post 5 अगस्त को 8:00 बजे से 12:00 तक रहेगा विद्युत बाधित : एसडीओ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial