November 12, 2026

5 अगस्त को 8:00 बजे से 12:00 तक रहेगा विद्युत बाधित : एसडीओ

Read Time:2 Minute, 22 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार शहर के औद्योगिक सब स्टेशन परिक्षेत्र में 5 अगस्त को दिन के 8:00 बजे से 12:00 तक विद्युत बाधित रहेगी। उक्त आशय की जानकारी कटिहार शहरी क्षेत्र के एसडीओ ऋतुराज मानिक ने बताया कि औद्योगिक सब स्टेशन परिक्षेत्र के न्यू मार्केट, लाल कोठी, लड़कियां टोला, ड्राइवर टॉल, गर्ल स्कूल रोड सहित आसपास के क्षेत्र में सुबह 8:00 बजे से दोपहर के 12:00 तक विद्युत कार्य बाधित रहेगी। शहरी क्षेत्र के एसडीओ ऋतुराज मानिक ने कहा कि 33 केबी लाइन मेंटेनेंस के लिए सड़क के किनारे वृक्षों की टहनी की कटाई की जाएगी। इसलिए विद्युत बाधित रहेगी। इन्होंने विधुत उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि सुबह 8:00 बजे तक विद्युत से संचालित होने वाली कार्य को संपन्न कर लेंगे। *6 अगस्त को शहरी क्षेत्र के 10 बजे से 1 बजे तक विधुत रेहेगा बाधित* एसडीओ ऋतुराज मानिक ने कहा कि 6 अगस्त रोज मंगलवार को बिनोदपुर परिक्षेत्र में भी सुबह 10:00 बजे से 1:00 तक विद्युत कार्य बाधित रहेगी। बिनोदपुर सब स्टेशन के अंतर्गत राजहाता, बिनोदपुर, महात्मा गांधी रोड, कालीबाड़ी, चौधरी मोहल्ला, डेहरिया, पानी टंकी चौक, शिव मंदिर चौक सहित आसपास का विद्युत बाधित रहेगी। शहरी क्षेत्र के एसडीओ ऋतुराज मानिक ने कहा कि विद्युत उपभोक्ता विद्युत से संचालित होने वाले घरेलू कार्य का निष्पादन निर्धारित समय से पूर्व कर ले, ताकि घरेलू कार्य में परेशानी ना हो सके।

Previous post राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिला कार्यकारिणी की हुआ बैठक
Next post कांटाकोस रेलवे मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, बंगाल टीम ने जीत दर्ज की
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial