14 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर डीएलएसए सचिव निशा कुमारी ने सभी विभाग का किया बैठक।
प्रवीण कुमार(कटिहार)
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार द्वारा आगामी 14 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक का सिलसिला शुरू हो गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार हेमंत कुमार त्रिपाठी के आदेशानुसार कटिहार जिला व्यवहार न्यायालय परिसर एवं अनुमंडल न्यायालय में आगामी दिनांक 14.09.2024 को इस वर्ष की तीसरा राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। जिसमे सुलहनीय वादों के अलावा दीवानी, वैवाहिक वाद, विद्युत् वाद, एन आई एक्ट सहित सभी शमनीय वाद एवं बैंक, बीएसएनएल सहित अन्य प्री- लिटिगेशन वादों का निष्पादन किया जाएगा। वही इस क्रम में एसीजेएम सह सचिव डीएलएसए निशा कुमारी ने आगामी 14 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर आम जानो से अपील है कि जिनका भी सुलहनिय वाद न्यायालय में वर्षो से लंबित है वे सम्बंधित न्यायालय में 14 सितंबर को ससमय उपस्थित होकर अपना वाद समझौता के आधार पर निष्पादन करा कर इस सुनहरा अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठावें। वही आगमी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर डीएलएसए अध्यक्ष के कुशल मार्गदर्शन में डीएलएसए सचिव निशा कुमारी के नेतृत्व में सभी विभाग से बारी बारी बैठक किया जा रहा है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
