कटिहार स्टेशन पर खडी़ राजधानी एक्सप्रेस का परीक्षार्थी ने किया घेराव
प्रवीण कुमार(कटिहार)
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) बिहार पटना द्वारा बुधवार को कटिहार में परीक्षा केंद्र बनाए जाने के कारण अपना परीक्षा देने अलग अलग जगहों से हजारों छात्र छात्राओं द्वारा वापसी में घर जाने के कर्म में कटिहार स्टेशन पर खरी राजधानी एक्सप्रेस का घेराव किया गया और कई परीक्षार्थी ट्रेन में जबरदस्ती सवार हो गए। परीक्षार्थीयो में रोष था कि रेल प्रशासन द्वारा उनके लिए अलग से कोई रेल सेवा बहाल नही की गई थी। वही परीक्षार्थीयो ने स्टेशन पर जमकर शोर शराबा भी किया पर रेल प्रशासन की और से काफी करी सुरक्षा व्यवस्था रहने के कारण सभी परीक्षार्थीयो को समझा बुझाकर आरपीएफ और जीआरपी द्वारा हटा दिया गया। सुरक्षित राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन सहित अन्य ट्रेनों को आगे के लिए रवाना किया गया। इस कर्म में आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह स्वय स्टेशन पर आकर अपने टीम का हौसला बुलंद किया और लगातार भीड़ कम होने तक कटिहार स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्म पर फोर्स के साथ घूमते नजर आए। इस दोरान किसी भी प्रकार की कोई भी अप्रिय घटना नही हुई और सभी परीक्षार्थी धीरे धीरे अपने अपने घर के लिए अलग अलग ट्रेन से रवाना हो गए।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
