प्राथमिक विद्यालय देवगाँव के छात्र-छात्राएं अनुशासित ढंग से विद्यालय आते हैं और समय सारणी का पालन करते है
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कदवा प्रखंडन्तर्गत भर्री पंचायत के प्राथमिक विद्यालय देवगाँव में छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में नियमित रूप से विद्यालय आते हैं। छात्र छात्राएँ अनुशासित ढंग से रहकर पठन-पाठन करते हैं। विद्यालय में योग्य शिक्षकों के द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने से छात्र-छात्राएं पठन-पाठन में रुचि बढ़ती जा रही हैं। प्रधानाध्यापिका के द्वारा विद्यालय का गुणात्मक विकास के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन पर विशेष ध्यान रखते हैं।प्रधानाध्यापिका बाँबी देवी विद्यालय के शिक्षक शिक्षकों के साथ अच्छा संबंध रखते हुए विद्यालय की विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग लिया करते हैं। प्राथमिक विद्यालय देवगाँव में वर्ग से एक से पाँच तक की पढ़ाई होती है। प्रधानाध्यापिका बाँबी देवी कुशल व्यवहार के साथ साथ कुशल प्रशासक हैं। जिनकी चर्चा आसपास के विद्यालय में भी होती है। विद्यालय में वर्तमान में 260 छात्र-छात्राएँ अध्यनरत है। सभी छात्र-छात्राएं काफी अनुशासित ढंग से विद्यालय आते हैं और विद्यालय में का समय सारणी का पालन करते हुए पठन-पाठन करने में काफी अभिरुचि रखते हैं। इसका श्रेय प्रधानाध्यापिका बाँबी देवी से लेकर विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को जाता है। विद्यालय का सर्वांगीण विकास कर गांव का गौरव का प्रतीक बना दिया है। इस विद्यालय में शिक्षक- शिक्षिकाएं विद्यालय के सर्वांगीण विकास से लेकर पठन-पाठन तक को दुरुस्त करने में प्रधानाध्यापिका बाँबी देवी को काफी सहयोग कर रहे हैं। जिसके कारण विद्यालय अल्प अवधि में काफी विकसित हो गया है। इस विद्यालय में पठन-पाठन सुचारू ढंग से किया जाता है। प्रधानाध्यापिका बाँबी देवी ने बताया कि विद्यालय का शैक्षणिक कार्य पुरी निष्ठा के साथ किया जा रहा है। विद्यालय में सभी शिक्षक समय पर उपस्थित होकर विद्यालय में नए-नए छात्र-छात्राओं का नामांकन कार्य के साथ पठन पाठन करते है। प्रधानाध्यापिका बाँबी देवी ने बताया कि सरकार के निर्देश के आलोक में विद्यालय में नामांकित सभी छात्र-छात्राओं का पुनः नए सिरे से नामांकन किया गया है। नामांकन कार्य के निष्पादन में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका पूनम कुमारी, तपेश कुमार विश्वास, नीलम कुमारी, बहरून निशा, किशोर कुमार ठाकुर, नीरज कुमार मंडल,फहीम अख्तर का सराहनीय भूमिका रही है। विधालय कार्यालय में प्रधानाध्यापिका बाँबी देवी ने शिक्षकों का गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापिका बाँबी देवी ने किया। प्रधानाध्यापिका बाँबी देवी ने कहा कि विद्यालय में नामांकन कार्य प्रारंभ हो गया है। नामांकन कार्य में सभी शिक्षक अपने-अपने उत्तरदायित्व का निर्वाह करेंगे। नामांकन कराने वाले छात्र-छात्राएं के साथ-साथ अभिभावकों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो, सहयोग करेंगे। प्रधानाध्यापिका बाँबी देवी ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि नामांकन की प्रक्रिया को सरल बनाते हुए सरकारी नियमों का पालन करना आवश्यक है। समय बदल चुका है। समय के अनुसार विद्यालय आना और समय के अनुसार सभी वर्ग में नियमित रूप से पठन-पाठन करना सुनिश्चित करेंगे।शिक्षकों का सबसे पहला कर्तव्य होता है कि छात्र-छात्राओं को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराते हुए उन्हें खेल-खेल में अनुशासन के साथ पठन-पाठन करने में ईमानदारी पूर्वक अभिरुचि रखेंगे। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाध्यापिका बाँबी देवी ने कहा कि विधालय के 37 डिसमल जमीन पर 9 कमरे का दो मंजिला भवन है।जिसमें तीन कमरा जर्जर है। विद्यालय में पठन-पाठन कर छात्र-छात्राओं वर्ग 1 में 46,छात्र, वर्ग 2 में 69 वर्ग 3 में 37,वर्ग 4 में 46, वर्ग 5 में 69 टोटल 260 छात्र-छात्राएं का नामांकन विद्यालय में है। प्रधानाध्यापिका बाँबी देवी ने कहा कि वर्ग 1 से 5 तक के सभी छात्र – छात्राओं के बीच पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया है। वर्ग 1 से 3 तक के 152 छात्र-छात्राओं के बीच बैग,पीने का पानी का बोतल एवं टीएलएम कीट का वितरण किया गया। प्रधानाध्यापिका बाँबी देवी ने कहा कि दो मंजिला भवन का निर्माण कराई गई है। विद्यालय में शौचालय का निर्माण कराया गयी है। विद्यालय में टेबल कुर्सी की व्यवस्था की गई है। विद्यालय के छात्राएं नए भवन में पठन-पाठन कर रहे हैं। हर वर्ग के ब्लैक बोर्ड का कालीकरण एवं साफ सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं।विद्यालय परिसर एवं शौचालय का साफ सफाई नियमित रूप से कराई जाती है। कार्यालय संचालन के लिए फर्नीचर, अलमीरा, कुर्सी, टेबल, बेंच डैक्स, दरी, स्पीकर सेट,बुक सेफ, बक्सा, रसोई का बर्तन सेट, रसोईघर, चार दिवारी का निर्माण, गेट का निर्माण, शौचालय का निर्माण, विद्यालय परिसर में मिटटी भराई कर मेंन गेट से लेकर कार्यालय तक पीसीसी सड़क का निर्माण करायी है।बच्चों को टीएलएम कीट के द्वारा शिक्षा दिया जाता है। वर्ग के अनुसार कमरे में टीएलएम आनंददायी कक्षा में हर तरह के चित्र को लगाया गया है। चित्र के हिसाब से बच्चे को खेल-खेल में शिक्षक के द्वारा पठन-पाठन कार्य किया जाता है। विद्यालय में 260 बच्चे का नामांकन है।80% छात्र – छात्राएं विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित होकर रूटिंग के अनुसार पठन-पाठन कर रहे हैं। शिक्षक-शिक्षिकाएं किड्स के द्वारा पढ़ने में बच्चों को जागृति आई है।छात्र-छात्राओं रुचि लेकर पठन-पाठन करते हैं। पिछले दिनों विद्यालय परिसर में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था। दीक्षांत समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित हुए थे। जिन छात्रों की उपस्थिति अव्वल रही तथा मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया था। विद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं को प्रगति प्रमाण पत्र भी दिया गया। जिससे छात्र-छात्राएं काफी खुश हुये। इसका प्रभाव सकारात्मक विद्यालय में पडा़ और बच्चों के उपस्थिति में बढ़ रहा है। अभिभावक बच्चों को विद्यालय भेजने की दिशा में रुचि रखते हैं। शिक्षक का सहयोग से विद्यालय का माहौल शैक्षणिक बन गया है। छात्र-छात्राओं को मीनू के अनुसार गुणवत्ता पूर्ण नियमित मध्यान भोजन दिया जाता है। विद्यालय में प्रत्येक शनिवार को शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बैठक वर्ग वार करते हैं। जिसके कारण विद्यालय में नियमित रूप से 80% छात्र -छात्राएं पठन-पाठन करने के लिए आते हैं। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापिका बाँबी देवी ने सभी शिक्षक से कहा कि नामांकन अधिक से अधिक बच्चों की हो और सरलता पूर्वक हो बच्चे की उपस्थिति और अधिक संख्या में हो। इसके लिए डोर-टू-डोर जाकर अभिभावकों को जागरूक करने की जरूरत है। विद्यालय में प्रत्येक दिन स -समय पहुंच जाता हूं। सबसे पहले विद्यालय परिसर की साफ सफाई कराता हूं। उसके पश्चात अभियान गीत का संचालन किया जाता है।जिसमें प्रार्थना,बिहार गीत, संविधान प्रस्तावना,प्रेरक प्रसंग, समाचार वाचन,राष्ट्रीय गान प्रस्तुत करते हैं। बच्चों के उपस्थिति में सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं सरकारी नियम का पालन करते हुए स-समय विद्यालय पहुंचकर विद्यालय रूटिंग का पालन अक्षरसः करते हैं। सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन नियमित रूप से कर रहे हैं। विद्यालय में मध्यान भोजन योजना से संचालित होने वाली भोजन शुद्ध पेयजल का प्रयोग किया जाता है।विद्यालय का रंग रोगन किया गया है। कार्यालय में बिजली कनेक्शन लिया। विद्यालय भवन का निर्माण किया। भवन का रंग रंग किया। विद्यालय में फर्नीचर, टेबल, कुर्सी, खेल सामग्री की व्यवस्था की। प्रधानाध्यापिका बाँबी देवी ने कहा कि सभी कमरे में लाइट एवं बिजली की पंखा हो जाने से छात्र-छात्राओं को हर मौसम में सुविधा होगी। सभी कमरों में बेंच डेक्स की व्यवस्था हो जाने से छात्राओं को पठन-पाठन में आसानी होगी। विद्यालय में बने रसोई घर भी जर्जर हो गया है। इसलिए आधुनिक तरीके से नए रसोई घर बन जाने से छात्राओं एवं रसोईयाओं को सुविधा मिलेगी। विद्यालय में खेल सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो जाने से छात्राओं को खेलने में काफी आसानी होगी। पेयजल हेतु आरओ, शौचालय, बैंच डैक्स अगर विभाग के द्वारा उपरोक्त उपलब्ध कराई जाती है। तो विद्यालय संचालन में आसानी के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को भी काफी सुविधा मिलेगी। गोष्ठी में शिक्षक पूनम कुमारी, तपेश कुमार विश्वास, नीलम कुमारी, बहरून निशा, किशोर कुमार ठाकुर, नीरज कुमार मंडल,फहीम अख्तर ने भाग लेकर अपना-अपना विचार प्रकट किया।
