November 12, 2026

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक निरक्षण के क्रम में कटिहार पहुंचे

Read Time:1 Minute, 36 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह शनिवार काे अपने टीम के साथ निरक्षण के क्रम में कटिहार पहुंचकर निरक्षण किए । रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईसीआर रेल महाप्रबंधक श्री सिंह कटिहार स्थित इसीआर के रनिंग रूम और क्रू लॉबी का निरक्षण करते हुए संबंधित रेल अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। मौके पर इसीआर के रेल महाप्रबंधक के साथ समस्तीपुर डीआरएम, पूर्व मध्य रेल के सीटीपीएम समेत अन्य अधिकारीयो के अलावा कटिहार एडीआरएम मनोज कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता, आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह, सीनियर डीईई संजीव पुस्कर सहित कटिहार रेलमंडल के भी कई रेल अधिकारी मौजूद थे। वहीं मात्र एक घंटे के अंदर इसीआर के रेल महाप्रबंधक कटिहार से पुन: अपने निरक्षण ट्रेन से इसीआर के सभी रेल अधिकारियों के साथ हाजीपुर के लिए रवाना हुए। गोरतलब है की इन दिनों इसीआर के रेल महाप्रबंधक द्वारा लगातार निरक्षण का दौरा जारी है।

Previous post प्राथमिक विद्यालय देवगाँव के छात्र-छात्राएं अनुशासित ढंग से विद्यालय आते हैं और समय सारणी का पालन करते है
Next post रेल मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर संवाददाता सम्मेलन को किया संबोधित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial