November 12, 2026

चार दिवसीय प्रखंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू मूसलाधार बारिश से रुका खैल।

Read Time:1 Minute, 39 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर चार दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जो 10 अगस्त से 14 अगस्त तक चलेगी। इसी क्रम में शनिवार को बारसोई प्रखंड के ढटटा उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रांगण में बारसोई प्रखंड के विद्यार्थियों ने बड़ी उत्सुकता से खैल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उपस्थित हुए I कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षित स्वेतम ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता के प्रथम राउंड में बालक एवं बालिकाओं के 100 मीटर दौर प्रतियोगिता हुआं इसके समाप्त होते ही, मॉनसून ने अपना प्रभाव दिखाई और लगातार 2 घंटे हुए मूसलाधार बारिश ने खेल के मैदान को उपस्थित खिलाड़ीओ का मनोबल तोड़ दिया। मैदान के चारो तरफ पानी जमा होने से आउटडोर खैल प्रतियोगिता स्थगित हो गया। इस दौरान बिइओ मोमताज अहमद ने कहा कि कुल 15 प्रकार का खैल प्रतियोगिता होना है जिसमें कुछ प्रतियोगिता इनडोर गेम्स श्रेणी के है जिसे करवाया जाएगा।

Previous post रिस्टोर के बाद पहली ट्रेन राधिकापुर कोलकाता के लिये किया रवाना ।
Next post रिया सोनी के भक्ति संगीत से श्रोताओं में उमड़ी श्रद्धा की लहर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial