November 12, 2026

रिया सोनी के भक्ति संगीत से श्रोताओं में उमड़ी श्रद्धा की लहर

Read Time:1 Minute, 55 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के अंबेडकर चौक पर बोल बम सेवा समिति द्वारा आयोजित संगीत कार्यक्रम में गायिका रिया सोनी के धार्मिक गीतों ने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। उनकी मधुर आवाज और भक्ति रस से परिपूर्ण प्रस्तुति ने समां बांध दिया। कार्यक्रम में रिया ने लोकप्रिय भजनों को अपने अनोखे अंदाज में पेश किया। श्रोताओं ने भागलपुर से कार्यक्रम प्रस्तुत करने आई रिया को तालियों की गड़गड़ाहट और शिव जयकारों से उनके गीतों का स्वागत किया और पूरे कार्यक्रम में भाव विभोर होकर झूमते रहे। आयोजित भक्ति संगीत संध्या में हर आयु वर्ग के श्रोता उपस्थित थे जिन्होंने रिया सोनी की गायकी की भरपूर सराहना की। कार्यक्रम में संगीत का साथ रीदम मास्टर छविलाल, वशिष्ठ कुमार और सहयोगी साथ दे रहे थे।अंत में रिया सोनी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि उनकी संगीत यात्रा का सबसे बड़ा उद्देश्य भक्ति की भावना को जगाना है। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक यादव, सचिव दिलवर पासवान, उप सचिव गणेश गुप्ता, उपाध्यक्ष गणेश यादव, मेला प्रभारी प्रमोद यादव, कोषाध्यक्ष उदय गुप्ता, रामबचन कुमार,कपिल चौधरी, नीरज साह, श्रीनाथ यादव, सहित सभी सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।

Previous post चार दिवसीय प्रखंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू मूसलाधार बारिश से रुका खैल।
Next post अंबेडकर चौक पर कांवरियों के लिए रात 9 बजे के बाद स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial