November 12, 2026

मनिहारी प्रखंड में 257 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित, कृषि उत्पादकता में सुधार की उम्मीद

Read Time:1 Minute, 34 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के कई पंचायतों में प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामनाथ चौधरी के निर्देश पर किसानों के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण कैंप आयोजित किया गया। इस दौरान 257 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किए गए। इस पहल का उद्देश्य किसानों को उनके खेत की मिट्टी की गुणवत्ता के बारे में जानकारी देना और उन्हें उपयुक्त फसलों के चयन में सहायता करना है।मनिहारी प्रखंड में जिले द्वारा प्राप्त 346 मृदा स्वास्थ्य कार्डों में से 257 कार्ड सात पंचायतों में आयोजित कैंप के माध्यम से किसानों को वितरित किए गए। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता की जानकारी देकर खेती में सुधार करना है। नोडल पदाधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि फतेहनगर पंचायत में 31, दक्षिणी कांटाकोश में 54, उत्तरी कांटाकोश में 15,धुरियाही में 15,केवाला पंचायत में 20, बौलिया पंचायत में 61 और मनोहरपुर पंचायत में 61 किसानों को कार्ड दिए गए।

Previous post ठनका की चपेट में आने से एक किसान की मौत
Next post कांग्रेस विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ की महत्वपूर्ण बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial