November 12, 2026

कांग्रेस विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

Read Time:1 Minute, 21 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं, नेताओं, और समर्थकों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीतियों पर चर्चा करना और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाना था। विधायक ने कहा कि मेरे खिलाफ झूठा अफवाह फैलाया जा रहा है कि मेरी तबीयत खराब है और आगमी विधानसभा चुनाव नहीं लडूंगा। विधायक ने पार्टी की उपलब्धियों और आगामी चुनौतियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर गांव और मोहल्ले में जाकर पार्टी के एजेंडा और नीतियों का प्रचार करे। उन्होंने जोर देकर कहा की संगठन की सफलता और चुनावी जीत के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। बैठक में तीनों प्रखंडों के कांग्रेस अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous post मनिहारी प्रखंड में 257 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित, कृषि उत्पादकता में सुधार की उम्मीद
Next post श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक किया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial