उत्क्रमित मध्य विद्यालय छौना में शिक्षकों का गोष्ठी आयोजित लिए कई निर्णय
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कदवा प्रखंड अंतर्गत भर्री पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय छौना में छात्र-छात्राएं शत प्रतिशत गणवेश में नियमित रूप से विद्यालय आते हैं और अनुशासित ढंग से रहकर पठन-पाठन करते हैं। विद्यालय में योग्य शिक्षकों के द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने से छात्र-छात्राएं पठन-पाठन में रुचि रखते हैं। प्रधानाध्यापक के द्वारा विद्यालय का गुणात्मक विकास के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन पर विशेष ध्यान रखते हैं। उत्क्रमित मध्य विद्यालय छौना के प्रधानाध्यापक विश्वजीत कुमार सरकार अपने विद्यालय के शिक्षक शिक्षकों के साथ अच्छा संबंध रखते हुए विद्यालय की विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग लिया करते हैं।वैसे तो विद्यालय में शिक्षकों की कमी है। इसके बावजूद भी प्रधानाध्यापक अपनी सूझबूझ से सभी कक्षा में नियमित रूप से पठन-पाठन करते हैं। इस विद्यालय में वर्ग से एक से आठ तक की पढ़ाई होती है। विद्यालय में विषयवार की शिक्षक नहीं रहने के कारण छात्र-छात्राओं को इस विषय की पठन-पाठन करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय छौना के प्रधानाध्यापक विश्वजीत कुमार सरकार के द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था कर छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन कराया जा रहा है। प्रधानाध्यापक कुशल व्यवहार कुशल प्रशासक हैं। जिनकी चर्चा आसपास के विद्यालय में भी होती है। इस विद्यालय में वर्तमान में 206 छात्र अध्यनरत है। सभी छात्र-छात्राएं काफी अनुशासित ढंग से विद्यालय आते हैं और विद्यालय में का समय सारणी का पालन करते हुए पठन-पाठन करने में काफी अभिरुचि रखते हैं। इसका श्रेय प्रधानाध्यापक से लेकर विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को जाता है। विद्यालय का सर्वांगीण विकास कर गांव का गौरव का प्रतीक बना दिया है। इस विद्यालय में शिक्षक- शिक्षिकाएं विद्यालय के सर्वांगीण विकास से लेकर पठन-पाठन तक को दुरुस्त करने में प्रधानाध्यापक को काफी सहयोग कर रहे हैं। जिसके कारण विद्यालय अल्प अवधि में काफी विकसित हो गया है। इस विद्यालय में पठन-पाठन सुचारू ढंग से किया जाता है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय छौना के प्रधानाध्यापक विश्वजीत कुमार सरकार ने बताया कि विद्यालय का शैक्षणिक कार्य पुरी निष्ठा के साथ किया जा रहा है। विद्यालय में सभी शिक्षक उपस्थित होकर विद्यालय में नए-नए छात्र-छात्राओं का नामांकन कार्य किया है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय छौना के प्रधानाध्यापक विश्वजीत कुमार सरकार ने कहा कि विद्यालय में अभी ई-शिक्षा पोर्टल पर अपलोड करने का काम तेजी से कर लिया गया है। प्रधानाध्यापक विश्वजीत कुमार सरकार ने बताया कि सरकार के निर्देश के आलोक में विद्यालय में नामांकित सभी छात्र-छात्राओं का पुनः नए सिरे से नामांकन किया गया। विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका कैलाश कुमार महतो, सुदर्शन कुमार विश्वास, कुमारी शिप्रा स्वरूप , ममता कुमारी, किरणमाला, किरण कुमारी, सालेहा बेगम शिक्षण व्यवस्था में सहयोग कर रही हैं। प्रधानाध्यापक विश्वजीत कुमार सरकार ने बताया कि सरकार के निर्देश की आलोक में ई-शिक्षा पोर्टल पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं का नाम लोड किया गया है।इस विद्यालय का सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यहां प्रधानाध्यापक, शिक्षक- शिक्षिकाएँ एवं छात्र-छात्राएं एक प्रेम भाव से यहां अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हैं। और पारिवारिक सदस्य के तरह अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। विद्यालय की व्यवस्था से अभिभावक भी प्रसन्न रहते हैं। अभिभावक समय पर विद्यालय अपने-अपने बच्चों को लेकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में पहुंचते हैं। विद्यालय का समय समाप्त होने के बाद अधिकांश अभिभावक बच्चों को लेने के लिए विद्यालय आ जाते हैं। विधालय कार्यालय में शिक्षकों का गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक विश्वजीत कुमार सरकार ने किया।प्रधानाध्यापक विश्वजीत कुमार सरकार ने कहा कि विद्यालय के सभी शिक्षक अपने-अपने उत्तरदायित्व का निर्वाह कर रहे है। प्रधानाध्यापक ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि समय बदल चुका है। समय के अनुसार विद्यालय आना और समय के अनुसार सभी वर्ग में नियमित रूप से पठन-पाठन करना सुनिश्चित करेंगे।शिक्षकों का सबसे पहला कर्तव्य होता है कि छात्र-छात्राओं को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराते हुए उन्हें खेल-खेल में अनुशासन के साथ पठन-पाठन करने में ईमानदारी पूर्वक अभिरुचि रखेंगे। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाध्यापक विश्वजीत कुमार सरकार ने कहा कि विधालय को दस डिसमल जमीन पर 8 कमरे का दो मंजिला भवन है। । प्रधानाध्यापक विश्वजीत कुमार सरकार ने कहा कि विद्यालय में पठन-पाठन कर छात्र-छात्राओं वर्ग 1 में 14,छात्र, वर्ग 2 में 19, वर्ग 3 में 35,वर्ग 4 में 34, वर्ग 5 में26, वर्ग 6 में35, वर्ग 7 में 26, वर्ग 8 में 17 टोटल 206 छात्र-छात्राएं का नामांकन विद्यालय में है। प्रधानाध्यापक विश्वजीत कुमार सरकार ने कहा कि वर्ग 1 से 8 तक के 206 छात्र – छात्राओं के बीच पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया है। वर्ग 1 से 5 तक के 128 छात्र-छात्राओं के बीच एफएलएनकीट, बैग,पीने का पानी का बोतल, कलरफुल चौक, ड्राइंग पेन, ड्रॉइंग बुक, सिलेट, व्हाइट बोर्ड पेन, नोटबुक, स्केल का वितरण किया गया। प्रधानाध्यापक विश्वजीत कुमार सरकार ने कहा कि विद्यालय में विधिवत बिजली कनेक्शन लिया गया है। सभी कमरे में बिजली वायरिंग की गई है। विद्यालय में मोटर पंप, पानी टंकी एवं नाल लगाया। विद्यालय के सभी कक्षा में फर्नीचर,बैंच,डेक्स की व्यवस्था किया है। विद्यालय भवन का रंग रोगन, बिजली कनेक्शन,आनंद दाई कक्षा, बुक सेफ,स्पीकर सेट, विद्यालय परिसर में तीन कमरे का सौंदर्यीकरण, आनंदायीकक्ष, शौचालय का सौंदर्यी करण, अलमारी, बुक सेफ,चापाकल, पौधारोपण, ध्वजारोहण स्तंभ, खेलकूद सामग्री, पुस्तकालय की व्यवस्था गई है। विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले छात्र-छात्राओं को सुविधा मिल सके। हर वर्ग के ब्लैक बोर्ड का कालीकरण एवं साफ सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं।प्रधानाध्यापक विश्वजीत कुमार सरकार ने हाउसकीपर से सफाई नियमित रुप से कराते है।प्रधानाध्यापक के द्वारा विद्यालय परिसर एवं शौचालय का साफ सफाई नियमित रूप से कराई जाती है। कार्यालय संचालन के लिए फर्नीचर, अलमीरा, कुर्सी, टेबल की व्यवस्था की गई है।बच्चों को टीएलएम कीट के द्वारा शिक्षा दिया जाता है। वर्ग के अनुसार कमरे में टीएलएम आनंददायी कक्षा में हर तरह के चित्र को लगाया गया है। चित्र के हिसाब से बच्चे को खेल-खेल में शिक्षक के द्वारा पठन-पाठन कार्य किया जाता है। प्रधानाध्यापक विश्वजीत कुमार सरकार ने कहा कि विद्यालय में 206 बच्चे का नामांकन है।80% छात्र – छात्राएं विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित होकर रूटिंग के अनुसार पठन-पाठन कर रहे हैं। शिक्षक-शिक्षिकाएं किड्स के द्वारा पढ़ने में बच्चों को जागृति आई है।छात्र-छात्राओं रुचि लेकर पठन-पाठन करते हैं। पिछले दिनों विद्यालय परिसर में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था। दीक्षांत समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित हुए थे। जिन छात्रों की उपस्थिति अव्वल रही तथा मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया था। विद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं को प्रगति प्रमाण पत्र भी दिया गया। जिससे छात्र-छात्राएं काफी खुश हुये। इसका प्रभाव सकारात्मक विद्यालय में पडा़ और बच्चों के उपस्थिति में बढ़ रहा है। अभिभावक बच्चों को विद्यालय भेजने की दिशा में रुचि रखते हैं। शिक्षक का सहयोग से विद्यालय का माहौल शैक्षणिक बन गया है। छात्र-छात्राओं को मीनू के अनुसार गुणवत्ता पूर्ण नियमित मध्यान भोजन दिया जाता है। विद्यालय में प्रत्येक शनिवार को शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बैठक वर्ग वार करते हैं। जिसके कारण विद्यालय में नियमित रूप से 80 % छात्र -छात्राएं पठन-पाठन करने के लिए आते हैं। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक विश्वजीत कुमार सरकार ने सभी शिक्षक से कहा कि विद्यालय में प्रत्येक दिन स -समय पहुंच आता हूं। सबसे पहले विद्यालय परिसर की साफ सफाई कराता हूं। उसके पश्चात अभियान गीत का संचालन किया जाता है।जिसमें प्रार्थना,बिहार गीत, संविधान प्रस्तावना,प्रेरक प्रसंग, समाचार वाचन,राष्ट्रीय गान प्रस्तुत करते हैं। बच्चों के उपस्थिति में सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। प्रधानाध्यापक ने अंत में कहा कि विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं सरकारी नियम का पालन करते हुए स-समय विद्यालय पहुंचकर विद्यालय रूटिंग का पालन अक्षरसः करते हैं। सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन नियमित रूप से कर रहे हैं। प्रधानाध्यापक विश्वजीत कुमार सरकार ने कहा कि विद्यालय में मध्यान भोजन योजना से संचालित होने वाली भोजन शुद्ध पेयजल का प्रयोग किया जाता है। प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यालय में छात्र के अनुरूप शिक्षकों की संख्या काफी कम है। वर्ग 6से 8 में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति नहीं की गई है। अगर प्रतिनियुक्ति कर दी जाती है,तो छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में काफी सुविधा मिलेगी। विद्यालय परिसर में चाहार दिवारी की अति आवश्यक है। चाहारदीवारी एवं मेंन गेट नहीं रहने के कारण विद्यालय का समय समाप्त होने के बाद परिसर में मवेशियों का जमावड़ा लग जाता है। विद्यालय में चाहार दीवारी के साथ-साथ मेंन गेट लगा दी जाती, तो बच्चे और विद्यालय की संपत्ति सुरक्षित रहेगा।शौचालय की आवश्यकता है। विद्यालय परिसर में मिटटी भराई कर सीमेंट का ईट सोलिंग कर दिया जाता, तो बरसात के मौसम में जल जमाव से मुक्ति मिल जाती। बैंच डेक्स,शौचालय, कुर्सी, टेबूल, समरसेबल पंप, हाई पावर मास्क लाइट, विद्यालय में श्वेत पत्र, प्रति कमरे में चार-चार बिजली पंखा, पेयजल हेतु आरओ, विद्यालय में स्मार्ट क्लास चलाने के लिए बड़ा टेलीविजन, विद्यालय में छात्रों के लिए प्रयोगशाला, विषयवार की शिक्षक शिक्षिकाओं की नियुक्ति अगर विभाग के द्वारा उपरोक्त उपलब्ध कराई जाती है। तो विद्यालय संचालन में आसानी के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को भी काफी सुविधा मिलेगी। गोष्ठी में शिक्षक कैलाश कुमार महतो, सुदर्शन कुमार विश्वास, कुमारी शिप्रा स्वरूप , ममता कुमारी, किरणमाला, किरण कुमारी, सालेहा बेगम ने भाग लेकर अपना-अपना विचार प्रकट किया।
