शहीद स्तंभ पर सांसद ने माल्यार्पण कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
प्रवीण कुमार(कटिहार)
शहीद दिवस के मौके पर नगर निगम कार्यालय के समीप शहीद स्तंभ पर सांसद तारिक अनवर ने माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव के अलावे कांग्रेस से जुड़े नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। संसद के माल्यार्पण करने के पश्चात मौजूद कांग्रेस नेताओं के द्वारा बारी-बारी से शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया। माल्यार्पण के पश्चात सांसद ने ने शहीदों को याद करते हुए उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा आज इन्हीं वीर शहीदों की देन है। जो हम आजाद भारत में रहते हैं। देश को आजादी दिलाने के लिए इन शहीदों ने अपने सीने पर गोली खाई थी। इन शहीदों के द्वारा किए गए कार्य को लोग कभी भूल नहीं सकते। यह सभी शहीद आजादी में अहम भूमिका निभाई थे। जिसे देश आज भी याद करता है। इस अवसर पर दिलीप विश्वास,मनी पासवान, इश्तियाक आलम,राजेश रंजन, निक्कू सिंह, कुमार गौरव, शहनवाज खान,प्रितम चक्रवर्ती, सहित कांग्रेस से जुड़े नेता व कार्यकर्ता मौजूद है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
