November 12, 2026

78 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Read Time:1 Minute, 43 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

प्रखंड एवं आसपास के क्षेत्रों में 78 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख अमित शाह, मनरेगा कार्यालय में कार्यक्रम पदाधिकारी दिलीप कुमार, राज्य संपोषित उच्च विद्यालय प्राणपुर में विधायक निशा सिंह, कचहरी कार्यालय में एवं केहुनिया के महादलित टोला में अंचलाधिकारी शिखा कुमारी, बीआरसी में बीईओ उपेंद्र प्रसाद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर में प्रभारी डॉक्टर अभिनंदन कुमार, प्राणपुर थाना में थाना अध्यक्ष रंजीत महतो, रोशना थाना में थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी, दक्षिणी लालगंज पंचायत भवन में मुखिया जुलूम सिंह, सहजा पंचायत भवन में मुखिया जहांगीर आलम, केवाला पंचायत भवन में मुखिया तारीक अनवर, लव कुश डायरेक्टर एवं चियरमेन प्रशिक्षण केंद्र में लव कुश सहित सभी ग्राम कचहरी, पंचायत भवनों एवं शैक्षणिक संस्थानों में प्रधान द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस मौके पर दर्जनों स्थानों पर शहीदों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।ओ

Previous post विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त,भेजा गया जेल
Next post कटिहार रेलवे स्टेशन से मिला एक बालक एक बालिका को बाल गृह में किया आवासित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial