November 12, 2026

कटिहार रेलवे स्टेशन से मिला एक बालक एक बालिका को बाल गृह में किया आवासित

Read Time:1 Minute, 57 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन’एस फाऊंडेशन ऐसेस जस्टिस परियोजना के तत्वधान में राहत स्वयंसेवी संस्था ने कटिहार रेलवे स्टेशन से एक अज्ञात बालक तथा एक बालिका को अपने संरक्षण में लिया। राहत स्वयंसेवी संस्था के सचिव डाक्टर फरजान ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल पूर्वी पोस्ट कटिहार व राजकीय रेल थाना कटिहार के सहयोग से एक बालक तथा एक बालिका का बचाव किया गया। उक्त बालक एवं बालिका को मेडिकल कराते हुए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाल कल्याण समिति के आदेश से बालक को वृहद आश्रय गृह कटिहार में आवासित किया गया है। राहत स्वयंसेवी संस्था के सचिव डाक्टर फरजान ने कहा कि इस परियोजना के तहत बाल विवाह,बाल तस्करी, बाल श्रम की रोकथाम हेतु बच्चों का बचाव एवं जागरूकता कार्यक्रम रेलवे स्टेशन कटिहार परिसर में समय-समय पर आयोजित की जाती है। जिससे बच्चे का कल्याण हो सके। घर से भूले भटके बच्चे, निराश्रित अवस्था में मिले बच्चे,विभिन्न प्रकार की समस्याओं से घिरे बच्चों की संस्था सहयोग करती है। इस अवसर पर संस्था के निदेशक मोहम्मद नेहाल, विधि विशेषज्ञ प्रवीण कुमार सहित राकेश कुमार, सुमित कुमार, शहनाज, रेखा कुमारी आदि शामिल थे।

Previous post 78 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
Next post गांव से लेकर जिला मुख्यालय तक राष्ट्रीय धुन पर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial