November 12, 2026

शबाना खातून निर्विरोध उप प्रमुख चुनी गई, सविता देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बाद समिति ने जताया विश्वास

Read Time:1 Minute, 37 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

विकास कार्यों में मनमानी का आरोप लगने के बाद, उप प्रमुख सविता देवी के खिलाफ समिति सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन दिया गया था। इस प्रस्ताव के बाद शनिवार को निर्वाचन आयोग ने समिति सदस्यों को विश्वास पटल पर बुलाया, जहां 14 सदस्यों ने समिति सदस्य शबाना खातून पर विश्वास जताया। जबकि शेष 7 सदस्य अनुपस्थित रहे।इस विश्वास प्रस्ताव के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ ने शबाना खातून को उप प्रमुख के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। सविता देवी के खिलाफ उठाए गए अविश्वास प्रस्ताव और शबाना खातून के चयन से क्षेत्र में विकास कार्यों में नई दिशा की उम्मीद जताई जा रही है।इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख अनीता देवी, मुन्ना रजक, संजय मंडल, हरदेव मंडल, मुनमुन देवी, रेहाना खातून, गुलशन खातून, कुंदन पासवान, शेख इंतजार,मो मोकिम, मुन्नी देवी, रेखा हंसदा, मुन्नी टुड्डू, मंजय साह, गोला सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।

Previous post मनिहारी में श्रावण मेला की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे जिला मैजिस्ट्रेट और पुलिस कप्तान
Next post विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने किया बोलबम सेवा शिविर का उद्घाटन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial