November 12, 2026

मनिहारी में श्रावण मेला की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे जिला मैजिस्ट्रेट और पुलिस कप्तान

Read Time:1 Minute, 32 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के गंगा तट पर जिला मैजिस्ट्रेट मनेश कुमार मिना और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने श्रावण मेला की तैयारियों का जायजा लिया। जिले के विभिन्न हिस्सों से आये लाखो कांवरिया श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। अधिकारियों ने गंगा के बढ़ते जलस्तर का मोटरवोट से निरीक्षण किया और सुरक्षा के लिहाज से जरूरी दिशा-निर्देश दिए। श्रावण मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता के लिए अनुमंडल प्रशासन की ओर से विशेष उपाय किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभी विभागों को सतर्क रहने का आदेश दिया।इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार, बीडीओ सनत कुमार,सीओ निहारिका,बीपीआरओ सोनू गुप्ता, सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल, थानाध्यक्ष पंकज आनंद सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Previous post मनिहारी में गोलीबारी से मचा हड़कंप, घायल को कटिहार रेफर किया गया
Next post शबाना खातून निर्विरोध उप प्रमुख चुनी गई, सविता देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बाद समिति ने जताया विश्वास
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial