November 12, 2026

पुर्णिमा से पूर्व गंगा तट पर शिव भक्तों की भारी भीड़

Read Time:2 Minute, 27 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार के मनिहारी स्थित गंगा तट पर पुर्णिमा के पूर्व रविवार को सुबह से ही सीमांचल के विभिन्न हिस्सों से लाखों की संख्या में कांवरिया श्रद्धालु उमड़ पड़े। भक्तों की इस भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित की।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कटिहार-मनिहारी मार्ग पर स्वयंसेवकों द्वारा लगातार सेवाएं दी जा रही थी। चिलचिलाती धूप में तपती सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा था, ताकि कांवरियों को पैदल चलने में कोई असुविधा न हो। भीड़ को नियंत्रित करने और वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग के लिए खास इंतजाम किए गए थे। पार्किंग की व्यवस्था से यातायात में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनने दी गई।स्थानीय प्रशासन के अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए थे और हर गतिविधि की मोनिटरिंग की जा रही थी। इस दौरान गंगा नदी में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसडीआरएफ की टीम तैनात थी, जो लगातार निगरानी कर रही थी। गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एसडीआरएफ टीम ने हर स्तर पर मुस्तैदी से काम किया।श्रद्धालु गंगा तट पर पवित्र स्नान करने के बाद जलभरण कर गन्तव्य शिवालयों की ओर निकलते रहे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने भी प्रशासन की व्यवस्था की सराहना की।

Previous post भजन संध्या की बारिश ने बढ़ाई शिव भक्तों की श्रद्धा, भावविभोर होकर कांवरिया श्रद्धालु गए जलाभिषेक करने
Next post बहनों ने बांधे रक्षासूत्र, भाईयों ने लिया सुरक्षा का संकल्प
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial