November 12, 2026

बहनों ने बांधे रक्षासूत्र, भाईयों ने लिया सुरक्षा का संकल्प

Read Time:48 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी में रक्षाबंधन का पर्व नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाईयों को रक्षासूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। इस वर्ष रक्षाबंधन खास रहा, क्योंकि सोमवार को पूर्णिमा होने के कारण शिवालयों में पूजा-अर्चना के लिए भारी भीड़ उमड़ी। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने सख्त इंतजाम किए, और मनिहारी पुलिस की टीम चौक-चौराहों पर तैनात रही, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सका।

Previous post पुर्णिमा से पूर्व गंगा तट पर शिव भक्तों की भारी भीड़
Next post रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने भाई को बांधे राखी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial