November 12, 2026

प्रशिक्षु महिला चिकित्सक हत्याकांड: मनिहारी में नागरिकों ने निकाला कैंडल मार्च

Read Time:1 Minute, 9 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के नागरिक संघर्ष समिति ने समाजसेवी करण मानस के नेतृत्व में कोलकाता में एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ हुई हैवानियत व हत्या के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला। अंबेडकर चौक से रेलवे गेट तक मार्च करते हुए, संघर्ष समिति के सदस्यों और प्रबुद्ध नागरिकों और युवाओं ने इंसाफ की मांग की। मार्च में शामिल लोगों ने पीड़िता के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अंबेडकर चौक पर मार्च का समापन हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने समाज में महिलाओं की सुरक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर जयप्रकाश यादव,अंगद ठाकुर सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

Previous post मनिहारी पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान सुरक्षा के लिए कड़े कदम
Next post मस्तान चौक में स्ट्रीट लाइट से बढ़ी रौनक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial