November 12, 2026

मस्तान चौक में स्ट्रीट लाइट से बढ़ी रौनक

Read Time:1 Minute, 21 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के निमा पंचायत स्थित मस्तान चौक पर स्थानीय जिला परिषद कोष से स्ट्रीट लाइट लगाई गई, जिससे पूरा चौक रौशनी से जगमगा उठा। स्थानीय ग्रामीणों ने इस विकास कार्य के लिए जिला पार्षद सह अध्यक्ष जिला शिक्षा समिति फुलमनी हेंब्रम के प्रति आभार व्यक्त किया और साधुवाद दिया। समाजसेवी अब्दुल मतीन ने कहा कि इस स्ट्रीट लाइट के लगने से चौक पर आने-जाने में अब ग्रामीणों को असुविधा नहीं होगी और सुरक्षा भी बढ़ेगी। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी इस तरह के विकास कार्यों से उनका क्षेत्र और अधिक समृद्ध होगा।इस अवसर पर पूर्व मुखिया जाकिर अंसारी, अब्दुल मतीन, मफिजुददीन अंसारी, अकरामुल हक, मौलाना समसूदीन ,मास्टर मुस्तफा अंसारी, पूर्व समिती इन्सान अली, हलीम अंसारी, नजीर अंसारी, रज्जाक अंसारी मौजूद थे।

Previous post प्रशिक्षु महिला चिकित्सक हत्याकांड: मनिहारी में नागरिकों ने निकाला कैंडल मार्च
Next post मनिहारी में भारत बंद का आंशिक असर, प्रदर्शनकारियों ने किया सड़क जाम।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial