November 12, 2026

बारसोई में भारत बंद आंशिक, माले और राजद के कार्यकर्ताओं ने शुभम् चौक पर टायर जलाकर किया प्रदर्शन।

Read Time:1 Minute, 12 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

21 अगस्त बुधवार को आरक्षण बढ़ाने की माँग पर विपक्षी दलों के आव्हान पर भारत बन्द की घोषणा की गई थी। जिसका प्राचार् प्रसार भी किया गया था। जिसका असर बारसोई में नहीं के बराबर देखने को मिला। राजद, भाकपा माले के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बारसोई नपं स्थित शहीद शुभम् चौक पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार के आरक्षण की मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया । पूर्व से घोषित भारत बंद को लेकर अनुमंडल प्रशासन द्वारा चाक चौबंद सुरक्षा इंतजाम किया गया था । कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन समाप्त होते ही पुलिस प्रशासन द्वारा शुभम चौक पर बंद परे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चालू करवा दिया।

Previous post कटिहार रेल मंडल को रफ्तार देने, के लिए डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने किया बारसोई सेक्शन का निरीक्षण।
Next post रेल पुलिस की कार्रवाई तीन प्रमुख आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial