November 12, 2026

कटिहार रेल मंडल को रफ्तार देने, के लिए डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने किया बारसोई सेक्शन का निरीक्षण।

Read Time:1 Minute, 35 Second

राजकिशोर यादव (बारसोई)

कटिहार के डीआरएम सुरेंद्र कुमार बारसोई रेल् सेक्शन के निरिक्षण करने बारसोई पहुंचें। प्राप्त जानकारी अनुसार निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कटिहार रेलवे डिविजन के रास्ते चलने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार में वृद्धि करने से संबंधित था। इस प्रक्रिया में जरूरी सभी बिंदुओं को डिआरएम द्वारा बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पुल, पुलिया, ट्रैक ,की गुणवत्ता पर ध्यान दिया तथा सम्पूर्ण निरीक्षण हेतु डिआरएम एवं उनके सहकर्मियों ने बारसोई से दालकोला तक ट्रालि के माध्यम से तकनीकी इकाई के साथ भ्रमण किया। ज्ञात हो कि वर्तमान में एक्सप्रेस व अन्य रैलगाड़ी 110 km प्रति घंटे की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ती है और निरीक्षण में सभी बिंदुओं पर माणक संतोषजनक और दुरुस्त पाये जाने पर आगामी दिनों में कटिहार मंडल से गुजरने वाली रैल गाड़ियों कि गति में 20 km प्रति घंटा का इजाफा हो जाएगा और ट्रैन 130 km प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ।

Previous post 24 अगस्त को बेतिया से भारत गौरव ट्रेन खुलेगी ।
Next post बारसोई में भारत बंद आंशिक, माले और राजद के कार्यकर्ताओं ने शुभम् चौक पर टायर जलाकर किया प्रदर्शन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial