November 12, 2026

रेल पुलिस की कार्रवाई तीन प्रमुख आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए।

Read Time:1 Minute, 13 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी रेल पुलिस ने कांड संख्या 06/24 से जुड़े तीन प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जीआरपी प्रभारी जीत हेंब्रम ने जानकारी दी कि इन तीनों अभियुक्तों पर रेलवे की संपत्ति को नष्ट करने, थाना परिसर में हंगामा करने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के गंभीर आरोप हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से रेल थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था की मजबूती का संदेश गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त क्रमशः मनोज कुमार दास, विनोद कुमार दास और मिथुन कुमार दास स्थानीय निवासी हैं और इनके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इन सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

Previous post बारसोई में भारत बंद आंशिक, माले और राजद के कार्यकर्ताओं ने शुभम् चौक पर टायर जलाकर किया प्रदर्शन।
Next post बीडीओ की जांच में खुलासा मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले क्लीनिकों का संचालन रद्द होगा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial