November 12, 2026

बीडीओ की जांच में खुलासा मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले क्लीनिकों का संचालन रद्द होगा।

Read Time:1 Minute, 26 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

जिलाधिकारी के निर्देश पर मनिहारी के प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार ने क्षेत्र में संचालित निजी क्लीनिकों की कागजातों की जांच की। बीडीओ ने मनसाही चिकित्सा प्रभारी के सहयोग से सात क्लीनिकों की जांच की, जिसमें दो केंद्र बंद पाए गए और दो क्लीनिकों के कागजातों का नवीनीकरण नहीं हुआ था। इन क्लीनिकों को निर्धारित समय के भीतर कागजातों को दुरुस्त करने की हिदायत दी गई है। जांच के दौरान पंजिकरण, अग्निशमन यंत्र, और साफ-सफाई संबंधित नियमों के पालन की भी समीक्षा की गई। बीडीओ ने स्पष्ट किया कि जो क्लीनिक मानकों पर खरे नहीं उतरेंगे, उनके संचालन को रद्द कर दिया जाएगा। यह कार्रवाई स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और अनियमितताओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है। प्रशासन की इस सख्ती से क्षेत्र में संचालित झोला छाप चिकित्सकों में हड़कंप मचा है।

Previous post रेल पुलिस की कार्रवाई तीन प्रमुख आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए।
Next post भ्रष्टाचार के मुद्दे पर रोक लगाने हेतु जिला परिषद सदस्य ने बिडिओ को दिया आवेदन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial