उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेनीजलालपुर में शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं का नाम की शिक्षा कोष में अपलोड
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कदवा प्रखंड अंतर्गत बेनी जलालपुर पंचायत के छात्र-छात्राएँ अब गांव में इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहे है।बेनीजलालपुर परिक्षेत्र के छात्र-छात्राओं को अब तक इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के लिए सालमारी, बारसोई, कटिहार एवं पूर्णिया के कॉलेज में नामांकन करने नहीं जाना होता है। पहले अधिकांश छात्र-छात्राएं कटिहार या पूर्णिया में भाड़े के मकान में रहकर या हॉस्टल में रहकर पठन-पाठन करते आ रहे थे। लेकिन अब बेनीजलालपुर गांव में ही इंटरमीडिएट की पढ़ाई की व्यवस्था हो जाने से अब गांव में के ही उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेनीजलालपुर में नामांकन करा रहे है। इस विद्यालय में शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं का नाम की शिक्षा कोष में अपलोड किया गया है। विद्यालय के प्राचार्य के द्वारा एक खास व्यवस्था की गई है।विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों को आई कार्ड जारी किया गया है। विद्यालय में सभी छात्राएं के साथ-साथ शिक्षक शिक्षिका भी आई कार्ड के साथ प्रवेश अनिवार्य कर दिया गया है। क्लास समय सारणी के अनुसार नियमित रूप से संचालित होता है। छात्र-छात्राएं शत प्रतिशत स्कूल ड्रेस में विद्यालय नियमित रूप से आते हैं। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेनीजलालपुर में मो0 हामिद शमशी ने 5 अक्तूबर 2023 में प्राचार्य के रूप में योगदान किया। मो0 हामिद शमशी के द्वारा विद्यालय का सर्वांगिंण विकास करने की रूप रेखा तैयार किया गया और इन्होंने तैयार रूपरेखा के आधार पर विद्यालय का सर्वांगीण विकासात्मक कार्य करना प्रारंभ कर दिया। इन्होंने सबसे पहले विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाकर विद्यालय कक्षा से लेकर शौचालय तक की नियमित सफाई करने की परंपरा प्रारंभ की। विद्यालय के भवन को रंग रंग कर चमचमा दिया है। इन्होंने शिक्षक को समय पर विद्यालय में आने और विद्यालय में ठहराव की भी व्यवस्था की। इन्होंने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में काफी वृद्धि कराई और पठन-पाठन नियमित रूप से विषय वार करना प्रारंभ किया। जिसके कारण विद्यालय की दशा और दिशा में काफी परिवर्तन हो गया। उनके कार्य कलाप से छात्र-छात्राएं के अलावे ग्रामीण भी काफी प्रशंसा कर रहे हैं। प्राचार्य मो0 हामिद शमशी के विद्यालय के प्रति समर्पण की भाव रहने के कारण विद्यालय में प्रतिनियुक्ति शिक्षक रईस उद्दीन, रंजीत कुमार मंडल,ब्यूटी देवी, अब्दुल कादिर, सयदा शाहेदा बेगम,शतुपा कुमारी, मोहम्मद नेहाल अहमद, मोहम्मद सगीर आलम, रणधीर कुमार, शशि भूषण कुमार, जावेद एकबाल, दिलीप कुमार साह, ब्रजेश शर्मा, तृप्ति कुमारी, दीपक कुमार, गुलाम यशदानी सहित अन्य कर्मचारियों ने भी इनका सहयोग करना प्रारंभ कर दिया। विद्यालय में शिक्षिक-शिक्षिकाओं के द्वारा नियमित रूप से वर्ग 1 से 12वीं तक की पठन-पाठन गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन किया जा रहा है।और विधालय को आगे बढा़ने सहयोग कर रहे है। इसके अलावे विद्यालय में स्मार्ट क्लास की भी व्यवस्था की गई है। प्राचार्य मो0 हामिद शमशी ने विद्यालय में प्रत्येक शनिवार को सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमें बच्चों को आग लगने से बचाव, भूकंप की स्थिति में बचाव सहित आदि कई विषयों की जानकारी दी जाती है। प्राचार्य मो0 हामिद शमशी ने विद्यालय में स- समय चेतना सत्र भी चलाया जाता है। प्रत्येक दिन विद्यालय में प्रार्थना, अभियान गीत, परेड, खेलकूद, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। उत्क्रमण उच्च माध्यमिक विद्यालय बेनीजलालपुर में सीआरसी का भी संचालन किया जाता है। उनके अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेनी जलालपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेनी रसलपुर, प्राथमिक विद्यालय सनकतरा, प्राथमिक विद्यालय नया टोला बालूगंज, प्राथमिक विद्यालय मल्लिकपुर, प्राथमिक विद्यालय बांधटोला कमलपुर भी संचालन होता है।सीआरसी के संचालक के रूप में प्राचार्य मो0 हामिद शमशी है।इनके द्वारा संचालित कुशलता पूर्वक किया जाता है। प्राचार्य मो0 हामिद शमशी ने बताया कि विद्यालय 75 डिसमल जमीन पर 12 कमरा युक्त दो मंजिल भवन है। विद्यालय में कल 645 छात्राओं का नामांकन है। जिसमें 75% छात्राएं नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित होकर पठन-पाठन करते हैं। प्राचार्य मो0 हामिद शमशी ने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व इस विद्यालय की दशा और दिशा ठीक नहीं थी। यहां स्वच्छता का ध्यान नहीं रखा जाता था। ना बच्चों की नियमित रूप से उपस्थित एवं पठन-पाठन की सुंदर व्यवस्था नहीं रहने के कारण बच्चों की उपस्थिति में प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। लेकिन आज के दिन छात्र-छात्राएं 75% नियमित रूप से विद्यालय आते हैं। और पठन-पाठन में भाग लेते है। प्राचार्य मो0 हामिद शमशी ने कहा कि टेन प्लस टू इंटरमीडिएट की पढ़ाई प्रारंभ कर दी गई है। नए सत्र का नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।इस विद्यालय से जो मैट्रिक उत्तीर्ण हुए छात्र हैं। उनका नामांकन के साथ-साथ अन्य विद्यालय के छात्राओं के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल ऑनलाइन किया जा रहा है। प्राचार्य मो0 हामिद शमशी ने कहा कि टेन प्लस टू विद्यालय भवन का रंग-रोगन कर पठन-पाठन सुचारू रूप से प्रारंभ कर दी गई है। विषय वार शिक्षक तथा घंटी बार पढ़ाई किया जाता है। छात्र पोशाक में विद्यालय आना प्रारंभ हो गया है। विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाते हुए नियमित रूप से सफाई की जाती है। सभी वर्ग में बेंच डेक्स की व्यवस्था कर दी गई है। मध्यान भोजन सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। इस प्रकार प्राचार्य का मानना है कि विभाग के उच्च अधिकारियों के द्वारा अगर वर्ग 6 से 8 विद्यालय में शिक्षक की प्रतिनियुक्ति हो, पुस्तकालय में पुस्तकालय अध्यक्ष, प्रयोगशाला, विद्यालय का संपूर्ण सौन्दर्यीकरण करने की जरूरत है। हाथ धुलाई हैंड वॉश स्टेशन की जरूरत महसूस कर रहे हैं। विद्यालय परिसर में और कमरे की जरूरत है। विद्यालय परिसर में मिटटी भराई कर सीमेंट का ईट का सोलिंग करने से बरसात के मौसम में परिसर में जल जमाव नहीं हो होगा। विद्यालय परिसर में समरसेबल पंप लगा दिए जाने से बच्चों को पानी की सुगम व्यवस्था हो जाएगी। विद्यालय परिसर में और शौचालय, खेल का सामग्री, 10 + 2 एवं वर्ग 9 में विज्ञान विषय की शिक्षक की प्रतिनियुक्ति के साथ-साथ प्रयोगशाला की व्यवस्था हो जाती तो छात्र-छात्राओं को काफी सुविधा मिलती।
