November 12, 2026

AIPSF के बेनर तले छात्र छात्राओं ने निकाली रैली बलात्कारियों को फांसी देने का मांग।

Read Time:2 Minute, 33 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

बारसोई बाजार में छात्र-छात्राओं व नौजवानों ने AIPSF के बेनर तले एक रैली निकाली जिसका उद्देश्य देशभर में हुए बलात्कार व हत्या के खिलाफ सज़ा की मांग को लेकर था। इस दौरान संगठन के वक्ताओं ने कहा कि कलकत्ता की महिला डॉक्टर के साथ हुई गैंगरेप व बर्बर हत्या के सभी दोषियों को, मुजफ्फरपुर की नाबालिग बेटी के ब्लात्कारियों व हत्यारे को, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की नर्स के बलात्कारी को एवं मुंबई के बदलापुर की चार वर्षीय दो बच्चियों के यौन अपराधियों को फांसी की सजा दी जाए। इसी मांग को लेकर इस रैली का आयोजन किया गया है। ज्ञात हो कि इस रैली का आयोजन अखिल भारत प्रगतिशील छात्र मंच (AIPSF) और जनवादी लोक मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी। इस रैली में 100 से अधिक छात्र-छात्राएं व नौजवान उपस्थित थे। इस रैली के दौरान कलकत्ता, मुजफ्फरपुर, मुरादाबाद, मुंबई बलात्कार व हत्या के सभी दरिंदों को फांसी दो, सभी लड़कियों-महिलाओं को सुरक्षा देनी होगी, सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर- नर्स- मेडिकल कर्मचारियों की पर्याप्त संख्या में बहाली करो, अश्लील संस्कृति पर रोक लगाओ, इंकलाब जिंदाबाद, अश्लील संस्कृति मुर्दाबाद, चाहे बलात्कारी जिस जात-धर्म का हो उसे फांसी दो, बलात्कारियों को राजनीतिक संरक्षण देना बंद करो आदि नारे बुलंद किए गए। यह रैली बारसोई बाजार के पी.डब्ल्यू.डी मैदान के सामने से शुरू होकर बारसोई नगर पंचायत के विभिन्न मुहल्लों से गुजरते हुए, मस्जिद चौक, शहीद शुभम चौक, नीमतल्ला चौक होते हुए पुनः पी.डब्ल्यू.डी मैदान के निकट आकर संपन्न हुई।

Previous post भ्रष्टाचार के मुद्दे पर रोक लगाने हेतु जिला परिषद सदस्य ने बिडिओ को दिया आवेदन।
Next post उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेनीजलालपुर में शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं का नाम की शिक्षा कोष में अपलोड
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial