November 6, 2026

दिलारपुर में नाला एवं रोड निर्माण में भारी अनियमितता, ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल का लगाया आरोप।

Read Time:1 Minute, 24 Second

मनिहारी ( रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के दिलारपुर के कारीकोसी बांध वार्ड नंबर 3 में चल रही नाला एवं रोड निर्माण योजना में भारी अनियमितता के आरोप लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि योजना के तहत घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि समिति द्वारा तय मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है और कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे क्षेत्र के लोगों में भारी असंतोष है। ग्रामीण मोजिबूर रहमान पूर्व समिति सदस्य, मोहम्मद नूर आलम,मो मूरतजा,मो जमशेद सहित दर्जनों ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कराने की मांग की है, ताकि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो सके और योजना का सही तरीके से क्रियान्वयन हो सके।

Previous post कटिहार मंडल कारा में डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण, मोबाइल और ब्लेड बरामद।
Next post पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि पर हमला, अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, घायल अवस्था में पूर्णिया रेफर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial