September 7, 2026

पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि पर हमला, अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, घायल अवस्था में पूर्णिया रेफर

Read Time:1 Minute, 17 Second

(रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले के कुरसेला प्रखंड के पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि कारे यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के वक्त कारे यादव अपने घर के बाहर मचान पर सो रहे थे। उन्हें तुरंत इलाज के लिए कुरसेला पीएचसी ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जानकारी के अनुसार, पूर्व प्रमुख सह वर्तमान पंचायत समिति की सदस्य पूजा कुमारी ने पुलिस को बताया कि हमला रात के समय हुआ जब कारे यादव मचान पर सो रहे थे। दो अज्ञात अपराधियों ने उन पर गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली उनके कान के पास लगी है। फिलहाल, उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है और पूर्णिया में उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश जारी है।

Previous post दिलारपुर में नाला एवं रोड निर्माण में भारी अनियमितता, ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल का लगाया आरोप।
Next post सांसद तारिक अनवर ने कटिहार सदर अस्पताल का किया दौरा, सुविधाओं का लिया जायजा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial