September 6, 2026

बघार स्थित मनरेगा में हुई अनियमितता की निष्पक्ष जांच हो: सरपंच।

Read Time:1 Minute, 17 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के बघार पंचायत में मनरेगा कार्य को लेकर पंचायत का तापमान काफी बढ़ गया है। ग्रामीण और राजनीतिक पटल के सुर्खियों पर अपनी दविश बनाने वाले सक्रिय समाजसेवी अपने अपने स्तर से एक दुसरे की कमान खिंचने पर उतारू हो गए हैं। मालूम हो कि आरोप प्रत्यारोप के बीच मिली जानकारी के अनुसार मनरेगा पीओ दीपक शर्मा ने दुरभाष पर पूछने पर बताया कि जिले द्वारा जांच टीम गठित हो गई है। कहा कि जांच के बाद सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा और यदि कुछ गड़बड़ी पाई जाती है तो विधिवत कारवाई होगी। वहीं पंचायत के सरपंच रामनिवास यादव उर्फ पागल यादव ने कहा कि मनरेगा में हुई अनियमितता की निष्पक्ष जांच हो।इस अवसर पर ग्रामीण सहित भूतपूर्व विधायक पुत्र सह पूर्व मुखिया गोपाल कृष्ण यादव मौजूद थे।

Previous post प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के आवास पर पहुंची महापौर।
Next post मनिहारी पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर रेलवे पुलिस को किया सुपुर्द।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial