मनिहारी पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर रेलवे पुलिस को किया सुपुर्द।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
गुप्त सूचना पर पहुंची मनिहारी पुलिस की डायल 112 टीम ने मनिहारी रेलवे स्टेशन गेट स्थित एक पान की दुकान से गांजा तस्कर को डिटेन कर थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दंडाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार ने थानाध्यक्ष पंकज आनंद के सहयोग से दुकान की तलाशी की जहां से 466 ग्राम गांजा बरामद किया गया।कागजी कार्रवाई करते हुए मनिहारी पुलिस ने उक्त दुकान संचालक रवि कुमार को रेलवे पुलिस को सुपुर्द कर दिया।इस कारवाई में सब इंस्पेक्टर अंजनी कुमार, गौतम कुमार शामिल थे। वहीं तस्करी से बेखबर मनिहारी रेलवे पुलिस के एसएचओ जीत नारायण हेंब्रम ने बीएनएस 8/20,(बी)(||)(बी) एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।इस अवसर पर हवलदार राजकुमार राणा मौजूद थे।
More Stories
मनिहारी में भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा में भैंस चोरी करने आए अपराधियों ने विरोध...
फलका बाजार में टायर ब्लास्ट, गैरेज कर्मी गंभीर रूप से घायल
मो0 काजु (फलका) फलका बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर में हवा भरने...
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मातम।
मो0 काजु ( फलका) कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगरहा गांव के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक...
फलका में 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, संचालक गिरफ्तार
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की...
स्कूल में प्रधानाध्यापिका गायब, बच्चों के भोजन पर भी सवाल जिला परिषद के निरीक्षण में तारापुर प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था को बताया कटघरे में।
मनोरंजन साहा (बारसोई) बारसोई जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के पंचायत शिवनंदपुर स्थित तारापुर प्राथमिक विद्यालय में जिला परिषद सदस्य गुलजार...
जनसंपर्क अभियान चलाकर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के हसनगंज, कवैया, तिनगछिया सहित विभिन्न गांवों में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद...
