September 4, 2026

डॉ अमरदीप को बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई का सिलसिला जारी

Read Time:1 Minute, 53 Second

मनोरंजन साहा ( बारसोई)

जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप को बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का अध्यक्ष मनोनीत होने पर जदयू नेता रौशन अग्रवाल ने बधाई और शुभकामना दिया वही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा , प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधान पार्षद ललन शर्राफ सहित अन्य वरीय नेताओ का आभार प्रकट किया। श्री अग्रवाल ने कहा कि डॉ अमरदीप के नेतृत्व में जदयू काफी मजबूत हुआ। इन्होंने पूर्व में मीडिया सेल एव शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए संगठन में कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में चल रही योजनाओं को प्रचारित प्रसारित करने के लिए काफी मेहनत किया है। इन्होंने कहा कि अब इनके नेतृत्व में बाल संरक्षण आयोग नए कृतिमान स्थापित करेगा। बधाई देने वाले अन्य कार्यकर्ताओ मे लक्ष्मण नुनीया, तिलक साह, आनंद गुप्ता, अवध पांडे,वाली सागऱ उर्फ़ चुन्ना, इजहार अशरफ, ग़रिब नवाज़ मुमताज़, मो इफ़्तेख़ार, चंदन चौधरी,मसीफूर रहमान,श्याम बाबू भगत, मो रहिमूल, मो सैरुल, मो मुमताज़, आदि शामिल है.

Previous post शनिवारीय जनता दरबार में चार मामला का ऑन द स्पॉट निष्पादन।
Next post स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तहत बिडिओ ने दिया संदेश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial