September 4, 2026

स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तहत बिडिओ ने दिया संदेश

Read Time:2 Minute, 3 Second

डेस्क (हसनगंज)

हसनगंज स्वच्छ भारत मिशन के दस वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में हसनगंज प्रखंड क्षेत्र मे स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत लोगों मे स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है। वहीं सार्वजनिक स्थलों पर साफ सफाई कर स्वच्छता को लेकर लोगों से सहयोग करने की अपील व संदेश दिया जा रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी दीप्ती सुमन कुमारी ने बताया की 2 अक्तूबर को स्वच्छ भारत मिशन का दस वर्ष पूरा होने जा है। इस उपलक्ष्य में पूरे देश में स्वच्छता को उत्सव की तरह मनाया जा रहा है। जिसमे पिछले दस वर्षो में हम स्वच्छता के क्रम मे कितना आगे बढ़े और प्रगति किए हैं। इस क्रम में 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जायेगा। जिसमे जीविका दीदी, स्वास्थ्य विभाग,शिक्षा विभाग आदि सभी विभाग सहित जनप्रतिनिधि के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। जिसका उद्देश्य है इस पखवाड़े के तहत बाजार,हाट आदि सार्वजनिक स्थलों पर कूड़े का ढेर रखा गया हो,वैसे स्थानों को हमे स्वच्छ बनाना व रखना है। इस क्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वैसे स्वच्छता कर्मियो को पुरुस्कृत भी किया जायेगा। ऐसे में सभी प्रखंड वासियों से अपील किया जा रहा है की प्रखंड स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम में अपना सहयोग दें। वहीं घर घर कचरा उठाव कार्यक्रम में सहयोग करने का अपील किया जा रहा है।

Previous post डॉ अमरदीप को बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई का सिलसिला जारी
Next post पैक्स गोदाम और और सामुदायिक भवन में संचालित होती है विद्यालय
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial