विगत दिनों से इस भीषण उमस भरी गर्मी मे लोगों का जीना हुआ बेहाल ।
(डेस्क |हसनगंज)
बिजली की कटौती से लोग राहत पाने के लिए पेड़ के नीचे तो हाथ पंखे झेलते नजर आ रहे हैं। वहीं कोढ़ा प्रखंड के राजवाड़ा व रौतारा पंचायत के लोग विगत दो दिनों से बिजली की आंख मिचौली से परेशान हो रहे हैं। कभी लोड सीडिंग तो कभी हाई टेंशन तार के टूटने से घंटो बिजली बाधित रहती है। बिजली आती भी है तो लोवोल्टेज की समस्या के साथ आती है। घंटो बिजली नदारत रहती है। इससे इस भीषण गर्मी मे लोगों का रहना मुहाल हो गया है। बिजली की इस समस्या से खासकर बुजुर्गो व बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन राजवाड़ा व रौतारा पंचायत क्षेत्र मे बिजली की इस समस्या से लोगों को जूझना पर रहा है। वहीं विगत दिनों से सुबह होते ही सूर्य देव की प्रचंड गर्मी की ताप व उमस उस पर बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान हो रहे हैं।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
