September 1, 2026

पत्नी की बेवफाई से पति की गई जान ।

Read Time:2 Minute, 6 Second

(डेस्क| हसनगंज )

पत्नी की बेवफाई से पति की गई जान। मामला हसनगंज थाना क्षेत्र के कालसर पंचायत के महनौर गांव का है। मृतक राजू चौहान का शव फंदे से झूलता मिला। वहीं परिजनों ने हत्या का आशंका जता रहा है। वहीं मौके पर पहुंची हसनगंज पुलिस शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की अनुसंधान मे जुट गई है। मृतक करीब 26 वर्षीय राजू चौहान की चाची रीना देवी और बहन भारती देवी ने बताया की मृतक की पत्नी का चाल चलन अच्छा नहीं था। पति पत्नी के बीच इस बात को लेकर मन मुटाव होते रहता था। मृतक अमृतसर मे काम करता था। मृतक साम को घर आया हुआ था। और सुबह फंदे से झूल आत्महत्या करने की बात सुने। हमलोगों को अंदेशा है की इसकी हत्या की गई है। वहीं ग्रामीण रवि कुमार भगत ने बताया की फंदे पर झूलने की बात सुनकर जब गए तो देखे मृतक फंदे पर नही बल्कि बेड पर पड़ा हुआ था। पंचायत के मुखिया सागर यादव ने बताया की ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली की गांव में एक व्यक्ति फांसी लगाकर मर गया है। इसकी सूचना मेरे द्वारा पुलिस प्रशासन को दी गई। अब तहकीकात में ही मृतक की मौत का प्रदाफास होगा की आखिर उसकी मौत हत्या है या आत्म हत्या।थाना प्रभारी अनीस कुमार ने बताया की मामले की तहकीकात की जा रही है। अनुसंधान के उपरांत ही आगे कुछ कहा जा सकता हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक लिखित आवेदन नही प्राप्त हुआ था।

Previous post विगत दिनों से इस भीषण उमस भरी गर्मी मे लोगों का जीना हुआ बेहाल ।
Next post हसनगंज में असंतुलित हाईवा पलटी कोई हताहत नहीं।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial