November 12, 2026

बारसोई नपं के शहीद शुभम सिंह चौक पर जाम की समस्या हो गई है आम।

Read Time:1 Minute, 26 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

बारसोई नपं स्थित शहीद शुभम सिंह चौक की व्यवस्था ऐसी है कि वहां थोड़ी थोड़ी देर में सड़क जाम हो जाती है । यातायात कर रहे राहगीरों द्वारा कोई ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं किया जाता है और इसका मुख्य कारण ट्रैफिक नियम संचालन करने वाली कोई व्यवस्था यानी (ट्रेफिक पुलिस)उपलब्ध नहीं होना है । इस छोटे से चौक पर अनुमंडल और प्रखंड मुख्यालय आने वाले की राहगीरों कि संख्या में कतार बद्ध गाड़ियां कार्यालय के समय जाम में फंस जाती है । हॉस्पिटल से लेकर सभी कार्यालय जाने के लिए से इस सड़क होकर गुजरना पड़ता है। अगर इस जाम में कोई इमरजेंसी रोगी या एंबुलेंस फस जाए तो कोई बड़ी अनहोनी घट सकती है। इस संबंध में जदयू नेता रौशन अग्रवाल से पुछने पर कहा कि बलोक चौक यानी शहीद शुभम् सिंह चौक पर गोलंबर का निर्माण एवं ट्रैफिक पुलिस के तैनाती से ही जाम से निजात मिल सकती है।

Previous post कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ खोला मोर्चा करेगी आंदोलन।
Next post हसनगंज में स्मार्ट मीटर को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial