September 15, 2026

प्राणपुर में राजद द्वारा स्मार्ट मीटर के खिलाफ धरना प्रदर्शन आयोजित।

Read Time:2 Minute, 11 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में स्मार्ट मीटर के खिलाफ राजद पार्टी द्वारा मंगलवार को धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया । धरना प्रदर्शन में प्रखंड के सैकड़ों राजद कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद के जिलाध्यक्ष इशरत प्रवीण ने कहा कि स्मार्ट मीटर द्वारा गरीबो पर अत्याचार हो रहा है। स्मार्ट मीटर से लोगो को अधिक बिजली बिल आ रहा है । जिस कारण गरीब तबके के लोग काफी परेशान हो रहे है । बिजली विभाग के कर्मियों द्वरा कुछ जगहों पर गरीब तबके के लोगो को डरा – धमका कर स्मार्ट मीटर लगाया गया है । उन्होंने कहा कि यह स्मार्ट मीटर नही ये तो स्मार्ट चिटर है।उन्होंने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार जनता की खून चूसने का काम कर रही है । कुशासन की सरकार में लोगो के बीच त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है । जिलाध्यक्ष ने धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में कहा कि प्राणपुर में दर्जनों गांव बाढ़ से ग्रसित हो गया है । प्रशासन की ओर से अभी तक किसी तरह का सुविधा बाढ़ पीड़ितों को नही दिया गया है । जिस कारण लोगो को काफी परेसानी का सामना करना पड़ रहा है । इस अवसर पर राजद प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीकांत विश्वास ,चंदन यादव ,प्रमोद सिंह ,मो खुर्शीद आलम ,मदन यादव ,सुबोध यादव ,मो मजिरुद्दीन,मंजूर आलम ,आरती देवी ,रीना देवी सहित कई लोग मौजूद थे ।

Previous post राजद ने स्मार्ट मिटर के खिलाफ किया बारसोई में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ।
Next post मनिहारी और अमदाबाद के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत की मांग।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial