September 15, 2026

राजद ने स्मार्ट मिटर के खिलाफ किया बारसोई में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ।

Read Time:1 Minute, 15 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

पूरे बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के आव्हान पर बारसोई प्रखंड मुख्यालय परिसर में बिजली स्मार्ट मीटर के खिलाफ राजद के बैनर तले प्रखंड अध्यक्ष दिलीप राय की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया गया । इस दौरान दिलीप राय एवं अन्य प्रदर्शकारी ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर लगाकर गरीबों पर अत्याचार करने का काम किया जा रहा है । जिसको लेकर लोग काफी परेशान है । वहीं उन्होंने डबल इंजन की सरकार को जनता की खून चूसने का आरोप लगाते हुए अविलंब स्मार्ट मीटर लगाने के काम को बंद करने का मांग किया । इस दौरान पर महेश भगत, मो० जमील अख्तर, अतीक अहमद , नगर अध्यक्ष मो० मुनहसर हसन , मीर मुनिम, कोषाध्यक्ष खितिश चंद्र राय सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Previous post हसनगंज में स्मार्ट मीटर को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजन ।
Next post प्राणपुर में राजद द्वारा स्मार्ट मीटर के खिलाफ धरना प्रदर्शन आयोजित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial