May 25, 2026

राजद के नेताओं ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलकर हाल जाना

Read Time:1 Minute, 9 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष विनय सिंह के नेतृत्व में जिले व प्रदेश राजद के पदाधिकारियों ने मनिहारी के चरवाहा विद्यालय क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित परिवारों से मिलकर सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई राहत सामग्री की जानकारी ली। प्रभावित परिवारों ने उपलब्ध राशन को अपर्याप्त बताया और जीआर राशि की मांग प्रशासन से की।इस अवसर पार्टी के प्रदेश महासचिव अधिवक्ता संजय सिंह, प्रदेश सचिव मो जाहिद,सुदामा सिंह, भोला पासवान, प्रवक्ता मनोहर प्रसाद यादव मौजूद थे। अधिवक्ता संजय सिंह ने कहा कि प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री जो उपलब्ध कराई गई वह सिमित है। सरकार गरीबों के साथ भेदभाव कर रही है।

Previous post राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई
Next post जिले के पुलिस अधीक्षक ने मनिहारी थाना का निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial