जिले के पुलिस अधीक्षक ने मनिहारी थाना का निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
कटिहार जिले के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा गुरुवार को मनिहारी थाना का दौरा किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और थाना के सिरिस्ता दफ्तर का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली और दीयरा क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चल रही कार्रवाई की प्रगति पर चर्चा की।उन्होंने रामपुर और बैजनाथपुर दीयरा में स्थापित अस्थायी पुलिस कैंप की स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही महिला हेल्प डेस्क कक्ष का निरीक्षण करते हुए महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए जरूरी कदम उठाने पर बल दिया।पुलिस अधीक्षक ने दशहरा पर्व के मद्देनजर पूजा पंडालों और बाजारों में सुरक्षा के विशेष प्रबंध करने और चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने शराब की तस्करी पर नजर रखने और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश भी दिए।पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने थाना स्तर पर लंबित मामलों के निपटारे पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल,थानाध्यक्ष पंकज आनंद, सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार, सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार, निशा रानी और ओडी में उपस्थित पुलिस अधिकारी आर पी महतो मौजूद थे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
