May 25, 2026

नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप,पति गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 8 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के उत्तरी कांटाकोस स्थित मुजवर टाल में 22 वर्षीय नवविवाहिता रिमझिम कुमारी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। तीन महीने पहले रिमझिम की शादी रामप्रवेश यादव से हुई थी। मृतका के पिता इंद्रदेव यादव ने ससुराल वालों पर हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। गुरुवार देर शाम पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा और मृतक के पति रामप्रवेश यादव को हिरासत में लिया गया। मौके पर एसडीपीओ मनोज कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद,सब इंस्पेक्टर रामरतन कुमार, निशा रानी, पीएसआई सत्यम कुमार, सरपंच प्रतिनिधि गोला सिंह मौजूद थे।

Previous post बारसोई थाना में शारदीय नवरात्रि को लेकर शांति समिति की हुई बैठक।
Next post मनिहारी पुलिस ने दो प्राथमिक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial