बारसोई थाना में शारदीय नवरात्रि को लेकर शांति समिति की हुई बैठक।
मनोरंजन साहा (बारसोई)
गुरुवार को बारसोई थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार की अध्यक्षता में शारदीय नवरात्र के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, पुजा कमिटी के प्रतिनिधि और गणमान्य से दशहरा पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई। इस दौरान एसडिपिओ ने पूजा कमिटी के अनुज्ञप्तिधारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक पुजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य है। साथ ही सोशल मीडिया की अफवाह फैलने पर तुरंत इसकी जानकारी प्रशासन को देने की अपील की । वहीं विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने अष्टमी, नवमी एवं दशमी के दिन संध्याकालीन मेला के दौरान भारी वाहनों का आवागमन को सुचारु करने हेतु विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने का मांग किया । थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने सभी पूजा कमेटी के प्रतिनिधियों को आस्वस्त किया कि दशहरा पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन सभी पूजा कमेटी के साथ तत्पर है तथा निरंतर सभी पंडालों पर प्रशासन द्वारा पेट्रोलिंग की जाएगी तथा पंडाल में पुलिस बल कि तैनाती किया जाएगा। वहीं आगे कहा कि पुलिस हुड़दंगियों और अफवाह फैलने वालो पर पर पैनी नजर रखेगी। इस दौरान जदयू नेता रौशन अग्रवाल, जदयू जिला महासचिव तनवीर आलम, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मामुन रशिद, मनोज साह,एमएलसी प्रतिनिधि पिंटू यादव, माले नेत्री सिमा यादव, शिवकुमार यादव, सोनु यादव, मु० पा० प्र० रिंकू सिंह, विजय साह, पार्थों देव, शंकर साह, संजय साह, राकेश कुमार गुप्ता, पूर्व मुखिया हरेराम सिंह, पुर्व मुखिया संतोष सिंह, राजैश पासवान, वा० पा० मेघनाद मंडल, अशोक कुमार साह,
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
