November 12, 2026

पति ने पत्नी को पीट-पीट कर किया घायल।

Read Time:1 Minute, 2 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनीहारी थाना क्षेत्र के मेदिनीपुर गांव की नुसरत बानो की शादी 2021 में मुस्लिम रीति-रिवाज से हेलाल खान से हुई थी। हाल ही में, नुसरत ने अपने पति हेलाल खान और उसके परिवार पर जान से करने का गंभीर आरोप लगाए हैं। नुसरत का दावा है कि उसे घर में बंद कर पीट-पीट कर मारने की कोशिश की गई। बुरी तरह से घायल होने के बाद, नुसरत ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नुसरत को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज हुआ। इसके बाद, नुसरत ने मनीहारी थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Previous post मनिहारी थाना में 16 दागियों का सत्यापन परेड सम्पन्न।
Next post सोलह कांडों में जप्त 1537 लीटर 355 एमल विदेशी शराब किया गया नष्ट।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial