November 12, 2026

मनिहारी थाना में 16 दागियों का सत्यापन परेड सम्पन्न।

Read Time:1 Minute, 4 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना परिसर में सोमवार को 16 अभियुक्तों का सत्यापन परेड कराया गया। थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने जानकारी दी कि जमानत पर रिहा अभियुक्तों पर पुलिस की विशेष निगरानी सुनिश्चित करने हेतु यह परेड की गई। सत्यापन परेड का उद्देश्य अभियुक्तों की गतिविधियों पर नज़र रखना और क्षेत्र में अपराध को नियंत्रित रखना है। थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि इससे पुलिस को अपराधियों के क्रियाकलापों की अद्यतन जानकारी प्राप्त होती है, जो अपराध रोकने में सहायक सिद्ध होती है। परेड के दौरान सभी अभियुक्तों की उपस्थिति दर्ज की गई। पुलिस की यह प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रहेगी।

Previous post समेली प्रखंड में बाढ़ के बढ़ती धारा में चार युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम।
Next post पति ने पत्नी को पीट-पीट कर किया घायल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial